
आज हम 14 सितम्बर हिंदी दिवस के लिए “Hindi Diwas Quotes In Hindi” लेकर प्रस्तुत हुए हैं। दोस्तों हिंदी कविता हिंदी दिवस के लिए हम पहले से पोस्ट कर चुके हैं। लेकिन आज हम Hindi Diwas 2 Line Shayari लेकर आए हैं। इनमें मातृ भाषा हिंदी के महत्व को हमारे रचनाकार ने बखूबी बताने की कोशिश की है। अगर आप अपने किसी कार्यक्रम के लिए हिंदी कविता ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। बस हमारी एक बात जरूर ध्यान रखें, कविता के साथ हमेशा कवि के नाम को ज़रूर बताना चाहिए। इन्हें पूरा पढ़ें और अगर आपको हिंदी की विशेषता को बताती एक भी लाइन पसन्द आये, तो share करना ना भूले।
हिंदुस्तानियों की भाषा
हिंदी पर हम सबको अभिमान होना चाहिए, हर भारतीय को हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।
हिंदी हर एक हिंदुस्तानी की मातृभाषा है, सब इसे बोले लिखे यही मेरी अभिलाषा है।
अगर हिंदी के अ से अज्ञान होता है, तो उसके अंत में ज्ञ से ज्ञान होता है।
अगर शब्द ही ना हो तो हम क्या बोलेंगे, कैसे हम अपने दिल के राज को खोलेंगे।
मन की भाषा है हिंदी हर जन कि भाषा है हिंदी, पूरे हिंदुस्तान के हिंदुस्तानियों की भाषा है हिंदी।
हिंदी भाषा पर होता हर हिंदुस्तानी को गर्व है, १४ सितंबर को आता हिंदी दिवस का पर्व है।
लेखक की पहचान है हिंदी और कवि की जान है हिंदी, ग़ज़ल की जुबान है हिंदी और शायर की शान है हिंदी।
एक मातृभाषा हिंदी हमारी है, जो हर भाषाओं से हमें प्यारी है।
हिंदुस्तान के ऊपर लगा एक बिंदी है, ग़ौर से देखिए साहब वो मात्रा हिंदी है।
हिंदी भाषा की रखवाली हिंदुस्तान करता है, जैसे हिंदुस्तान की रक्षा वो जवान करता है। - मनोज शर्मा "एम एस"
जय हिन्द जय हिंदी
तारिख१४ सितंबर पर गर्व है, हमारी भाषा हिंदी का पर्व है।
आपको दुनिया का ज्ञान हो, पहले हिंदी पर अभिमान हो।
हिंदी दिवस कुछ यूँ मनाएं, हिंदी को व्यवहार में लाएं।
माँ भारती के सपूतों की आवाज में इतनी बुलंदी हो, अब एक नया नारा गूँजे जय हिन्द जय हिंदी हो।
हिंदी दिवस पर हम सब आज कसम ये खाएं, मातृ भाषा के गौरव को जन-जन तक पहुंचाएं।
हिंदी लिखो हिंदी बोलो हिंदी में सब काम करो, मेरे प्यारे देशवासियों हिंदी का सम्मान करो।
जब सभी कार्यो में हिंदी का व्यवहार हो जाएगा, सच में हम सब का सपना साकार हो जाएगा।
एक दिन आएगा हिंदी के गुण सब गाएंगे, विश्व भाषा बने हिंदी शीर्ष तक पहुंचाएंगे।
साथ समय के चलना है सब भाषाओं का ज्ञान हो, मातृ भाषा हिंदी हमारी पहले इस का सम्मान हो।
शुभ प्रभात सुनकर आभाष भोर का होता है, हिंदी भाषा में ही रस है जादू शब्दो का होता है।
मातृ भाषा हिंदी
कुछ विदेशी भाषा ने कब्जा करने की ठानी है, सोच बदलनी होगी अपनी आगे हिंदी लानी है।
हाथ नहीं मिलाना है दूर से हँसके मिलना है, मातृ भाषा हिंदी में सबको नमस्ते कहना है। - कैलाश वशिष्ठ "के सी "
कई भाषाओं का जो ज्ञान देती है, वो हमारी एक मातृ भाषा हिंदी है।
हिंदुस्तान में अनेकता में जो भी एकता है, हिंदी भाषा की वजह से पूरा देश महकता है।
अब हिंदी पूरा विश्व पढ़ता और समझता है, अब गर्व से कहते हैं साहब हम हिंदी वाले हैं।
हिंदी कुछ दिनों पहले ही आई है, आज देखो पूरे विश्व में छाई है।
हिंदी की है यारो बात निराली, कई भाषाओं को पालने वाली।
हिंदी की खासियत हाइकु हो या ग़ज़ल, विदेशी साहित्य को समाहित कर लेती है।
14 सितंबर को जब हिंदी दिवस मनाते हैं, ऐसा लगा करता है जैसे हम होली मनाते हैं।
यारो हिंदी की कसावट और उर्दू की मिठास, अपना साहित्य बन गया विश्व में सबसे खास। - अम्बिका प्रसाद पाण्डेय "अंशु"
Must Read –
All Hindi Poems
Two Line Status
All Hindi Shayari
Conclusion : हिंदी दिवस के लिए हिंदी कविता की कड़ी में हमने “Hindi Diwas Quotes In Hindi” पेश किए। इन्हें पढ़कर आपके मन को क्या अनुभूति हुई ये हमें कमेन्ट करके ज़रूर बताइए। ये 2 लाइन शायरी थी, जिन्हें हिंदी दिवस के लिए लिखा गया। इन्हें पढ़ने पर आपको लगा होगा कि हिंदी भाषा कितनी खास है। भले ही कई भाषाओं का आगमन हुआ हो, लेकिन इसका एक अलग ही सौंदर्य दिखाई पड़ता है। आप अपने विचार को हमें बताएं और हिंदी दिवस के लिए आप भी कुछ लिखकर कमेन्ट करें।
#Hindi #Diwas #Quotes #Hindi #Hindi #Diwas #Line #Shayari